चैट जीपीटी क्या है? (Chat GPT)
चैट जीपीटी एक बड़ा भाषा मॉडल है, जो openai द्वारा बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि यह कंप्यूटर प्रोग्राम है। एक ऐसे मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी है, जो नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के जरिए हमारे सवालों का जवाब देने में सक्षम है। चैट जीपीडी का यूज टेक्स्ट जनरेशन, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, कन्वर्सेशन जनरेशन जैसे कई तरह के टास्क के लिए किया जाता है। इसमें मिलियंस से भी ज्यादा सेंटेंसेस और वर्ड्स होते हैं जिन्हें यूज करके यह नेचुरल और मीनिंग फुल कन्वर्सेशन कर सकता है।
यह तो बात हो गई चैट जीपीटी क्या है, चलिए अब जानते हैं कि यह “आपके” काम में कैसे आएगा। आप इससे कैसे पैसा कमा पाएंगे?

5 तरीके चैट जीपीटी से पैसा कमाने के
#1. कंटेंट राइटिंग यूजिंग चैट जीपीटी
कंटेंट राइटिंग एक ऐसा काम है जिसमें क्रिएटिविटी नॉलेज और राइटिंग स्किल्स काफी इंपोर्टेंट है।अगर आप एक ब्लॉगर हैं, या किसी कंपनी के लिए कांटेक्ट राइटिंग का काम करते हैं तो आपको एक यूनिक, इंगेजिंग कंटेंट क्रिएट करना होता है। लेकिन कई बार आइडियाज और इंस्पिरेशन की कमी के कारण कंटेंट राइटिंग का काम आसान नहीं हो पाता है।
इसमें चैट जीपीटी आपकी हेल्प कर सकता है। चैट जीपीटी आपके लिए कंटेंट आईडियाज ,रिसर्च और राइटिंग सजेशंस दे सकता है। चैट जीपीडी के पास टॉपिक से रिलेटेड बहुत सारे रिसोर्सेज है।